करीना कपूर खान रैंप वाक पर हुई ट्रोल, फैंस ने कह डाला कुपोषण की शिकार
करीना कपूर खान इन दिनो फिर से लाइमलाइट मे आने की कोशिश कर रही है। हाल ही में एक रैंप वाक के दौरान करीना कपूर खान ने मनीष मल्होत्रा कि डिजायन शो में सिंगापुर में रैंप वाक किया जिसके बाद उनको फैंस ने बुरी तरह से सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरु कर दिया।
बता दें कि बॉलीवुड में वो करीना कपूर ही थी जिन्होने सबसे पहले अपने शरीर पर ध्यान देकर एक स्लिम बॉडी के साथ आकर एक ट्रेंड सेट किया था। इसके बाद समय बीता और करीना कपूर की शादी हो गई और फिर तैमूर को जन्म देकर मां बन गई।

करीना कपूर खान मां बनने के बाद अपने शरीर से काफी अलग हो गई और एक बार फिर से वो मेहनत करके अपनी बॉडी को स्लिम कर रही है। बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनो चकाचौंध में दोबारा वापस आ गई है।
सिंगापुर में आयोजित मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में भाग लेने करीना कपूर खान पहुंची थी। वहां पर करीना ने कार्तिक आर्यन और मनीष मल्होत्रा के साथ रैंप वाक किया। बता दें कि करीना ने मनीष मल्होत्रा के कपड़े पहन रखे थे और वो काफी पतली लग रही थी। बता दें कि यूजर्स ने इस बात को ट्रोल करना शुरु कर दिया।
आपको बता दें कि वैसे तो करीना काफी ज्यादा सुंदर लग रही थी और उन्होने लंहगा और चोली पहनी हुई थी। आपको बता दें कि उनके साथ सोनू के टीटू की स्वीटी में नजर आए कार्तिक आर्यन भी थे जो कि कमाल के स्मार्ट लग रहे है।
आपको बता दें कि इसके अलावा सोनू की टीटू की स्वीटी मे नजर आई एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी रैंप मनीष मल्होत्रा के लिए वाक किया था। बता दें कि इस मौके पर करीना कपूर की फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी थी।
बता दे कि अमृता ने रैंप पर वाक तो नहीं किया पर बैक्स्टेज करीना के साथ एक फोटो जरूर शेयर की है। बता दें कि फैंस ने करीना को दुबला पतला देखकर बुरी तरह से सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरु कर दिया।
कई लोगों ने करीना को ये तक कह दिया की खाना खाया करो। यूजर्स की ट्रोलिंग के बीच एक ने लिखा है कि लगता है कि पतला दिखने के लिए कोई ट्रीटमेंट कराया है और एक ने तो करीना को कुपोषण का शिकार तक बता दिया।
काफी समय हो गया करीना कपूर फिल्मों से दूर ही चल रही है और अपने परिवार और तैमूर के साथ ही ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना पसंद करती है। खैर बहुत जल्द करीना कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली है जिसकी शूटिंग अभी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications