अपनी लेटेस्ट तस्वीर के लिए ट्रोल हो गईं करीना कपूर खान- ज़रूरत से ज्यादा फोटोशॉप!
फिल्म गुड न्यूज़ के साथ करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में करीना ने एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट किया है, जहां से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोगों का मानना है कि इस तस्वीर को कुछ ज्यादा ही फोटोशॉप कर दिया गया है, जिसे लेकर इंस्टाग्राम पर लोग करीना कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि करीना यहां बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
करीना हमेशा अपने स्टाइल और फैशन को लेकर खबरों में रहती हैं। इस तस्वीर में भी बेबो खुशनुमा दिख रही हैं.. लेकिन इस तस्वीर को इतना ज्यादा फोटोशॉप कर दिया गया है कि करीना के घुटने भी गायब कर दिये हैं। एक यूजर ने लिखा है- "इतनी एडिटिंग कर दी कि घुटने की गायब कर दिया करीना का, इतनी खूसूरत है करीना क्यों एडिटिंग करते हो यार.."


Click it and Unblock the Notifications