'मत जाओ हमारी फिल्म देखने'- नेपोटिज्म पर करीना कपूर खान का बयान- जमकर ट्रोल हुईं
काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस चल रही है.. और कई सितारे लगातार इस पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ट्रोल हो रही हैँ। बता दें कि करीना कपूर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि.. 'आप लोग ही स्टार किड्स की फिल्में देखने जाते हैं इसलिए वो मशहूर हो जाते हैं। आप लोग मत जाओ.. आपके ऊपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं डालता है कि आप जाओ।'
इसके बाद से लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं और नेपोटिज्म पर कमेंट कर रहे हैं। करीना कपूर खान का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि वो ट्विटर पर भी ट्रेंड हो रहा है।

इसके अलावा लोग कह रहे हैं कि.. करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को नहीं देखेंगे। कुछ लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि आप किस तरह से अपनी फिल्म को प्रमोट कर सकते हैं।
इसके अलावा कुछ यूजर्स भी हैं जो कि करीना कपूर खान के सपोर्ट में भी खड़े हुए हैं और लोग उनका साथ दे रहे हैँ। करीना कपूर खान का ये वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इसमें वो आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। आमिर खान इस फिल्म में शानदार किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इसके पहले दोनों की जोड़ी 3 इडियट्स में नजर आई थी।


Click it and Unblock the Notifications