..................... Kareena Kapoor Khan told Taimur, I am famous, not you, you have done nothing in life - Hindi Filmibeat

'तुम नहीं मैं फेमस हूं..' Kareena Kapoor से तैमूर ने पूछा ऐसा सवाल? हैरान होकर एक्ट्रेस ने दिया जवाब!

kareena kapoor khan

Kareena Kapoor Khan Taimur- करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान जब पैदा हुए थे तो उनको लेकर काफी चर्चा हुई थी। एक वक्त था जब मीडिया उनके पीछे हुआ करता था और लोग उनकी एक झलक के दीवाने हुआ करते थे।

अब उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल करीना कपूर खान ने तैमूर की एक ऐसी बात बताई है जो कि काफी मजेदार है। उन्होने बताया है कि कैसे तैमूर से उन्होने कहा कि तुम नहीं मैं सेलिब्रिटी हूं। करीना इस दौरान मीडिया से बात कर रही थीं।

करीना ने कहा, ''उसको लगता है कि वो फेमस है। उसने एक दिन पूछा कि मैं क्यों इतना फेमस हूं? तो मैने कहा, तुम फेमस नहीं हो मैं फेमस हूं। तुमने अभी तक कुछ नहीं किया। तो उसने कहा कि, एक दिन मैं भी करूंगा।'' इसके बाद बेबो का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''यह स्वस्थ पालन-पोषण है। वह बड़ा होकर अति आत्मविश्वासी नहीं बनेगा और खुद को जमीन से जुड़ा रखेगा।'' एक ने लिखा, मुझे अच्छा लगा कि जब वह अपने बच्चों के बारे में बात करती है तो उसके हाव-भाव कैसे बदल जाते हैं और आंखें चमक उठती हैं। एक ने लिखा, ''वह बहुत सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''करीना बी लाइक पूह की वजह से दिख रहा है तू।'' एक ने लिखा, ''एक्सप्रेशन क्वीन।''

वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में नजर आई थीं। फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं आने वाली फिल्म की बात करें तो करीना कपूर 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। इसको लेकर वो लगातार काम कर रही हैं और उनकी तारीफ भी हो रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X