अजय देवगन की इस फिल्म में करीना कपूर FINAL- धमाकेदार रीमेक!
तैमुर अली खान के जन्म के बाद करीना कपूर खान इस जून में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ दिखेंगी। फैंस को उन्होंने काफी लंबा इंतजार कराया है.. लेकिन बता दें, करीना अब बैक टू बैक धमाका करने वाली हैं। वीरे दी वेडिंग के बाद करीना ने कोई फिल्म साइन नहीं किया था।
श्रीदेवी की मृत्यु के बाद.. ऐसी थी पति बोनी कपूर की हालत..!
लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की मराठी फिल्म 'आपला मानुष' के हिंदी रीमेक में करीना कपूर नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर करेंगे और उन्होंने फिल्म को लेकर करीना से कई दफा मुलाकात भी की है.

फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट और को-स्टार फाइनल होते ही करीना फिल्म को फाइनल कर देंगी। नाना पाटेकर स्टारर इस मराठी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 2018 में ही रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications