दबंग पुलिसवाली बनेंगी करीना कपूर खान- इरफान खान के साथ धमाकेदार फिल्म
इरफान खान ने पिछले दिनों फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरु की है। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। बता दें, दिनेश विजन की इस फिल्म में इरफान के साथ दिखेंगी करीना कपूर खान। लेकिन यहां कोई रोमांटिक रोल नहीं, बल्कि करीना एक दबंग पुलिस अफसर के रोल में दिखने वाली हैं। जल्द ही करीना शूटिंग शुरु करने वाली हैं और इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार होंगे। जहां पहली फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूलों पर बात की गई थी, सीक्वल में मुद्दा अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द रहेगा। यह पूरी तरह से नई कहानी होगी।

बीमारी से एक लंबे ब्रेक के बाद इरफान खान लौट आए हैं और अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर चुके हैं। हिंदी मीडियम के सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।
करीना कपूर से पहले ये एक्ट्रेसस भी निभा चुकी हैं पुलिस का रोल-


Click it and Unblock the Notifications











