वोट डालने आई करीना कपूर गाड़ी से गड्ढे में, उड़ी खिल्ली- बेबो बदल दो सरकार और भर दो ये गड्ढे

Kareena Kapoor Khan Lok Sabha Elections 2024 के लिए मुंबई में आज पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। इसके लिए सेलेब्स भी अपने घरों से निकलकर वोट करने पहुंच रहे हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस दौरान करीना कपूर खान के साथ ऊप्स मूमेंट हो गया है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हाल ही में सैफ-करीना दोनों मुंबई एक पोलिंग बूथ पर स्पॉट हुए। जहां दोनों ने एकसाथ वोट डाला। इस दौरान करीना कपूर खान अपनी गाड़ी से उतरते समय गिरने से बाल बाल बचती दिखाई दीं। दरअसल, करीना कपूर खान की गाड़ी एक गड्ढे के पास खड़ी थी। बेबो तो गाड़ी से उतरते वक्त इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि सड़क टूटी हुई है। ऐसे में बेबो का बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और वो भी फिर अपना वोट कास्ट करने के लिए निकल गई।
करीना इस मौके पर व्हाइट कुर्ता और जींस में दिखीं। करीना के इस कैजुअल लुक ने फैन्स को खासा इंप्रेस किया। एक ने लिखा, करीना का कैजुअल लुक भी बड़ा कमाल का होता है। एक ने लिखा, इस बार सभी सेलेब्स व्हाइट कपड़ों में वोट डालने पहुंच रहे हैं कोई ड्रेस कोड था क्या ? एक बोला, करीना का सिंपल लुक भी बहुत प्यारा लगता है। एक ने तो सड़क की शिकायत कर डाली और लिखा, अरे सेलेब्स का तो वीडियो आ जाता है, आम आदमी गिरता रहता है। इन सड़कों को ठीक करें सरकार।
लुक की बात करें तो करीना के अलावा रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विद्या बालन, वरुण धवन, ईशा देओल, ईशान खट्टर, सुनील शेट्टी, गुरमीत चौधरी और भी कई सफेद कलर के आउट फिट्स में नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications