#Bindaaas: मेरी फिल्म हिट हो या फ्लॉप...मुझे उससे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है
करीना कपूर खान बॉलीवुड की बिंदास बेबो हैं इसमें कोई शक नहीं है। क्योंकि वो जब बोलती है लोग बस उनको सुनते ही रह जाते हैं। तैमूर के जन्म के बाद, करीना कपूर वीरे दी वेडिंग में दिखाई देंगी। इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म थी बजरंगी भाईजान।
करीना कपूर ने फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए कहा कि मुझे हिट और फ्लॉप से ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है। मेरी फिल्म चल रही है या नहीं चल रही है, इससे भी कोई अंतर नहीं पड़ता।

वैसे ये पहली बार नहीं है कि करीना की दो टूक बातों ने किसी की बोलती बंद की हो। लेकिन कमबैक को लेकर करीना ने हमेशा कहा कि मैं पूरे समय काम किया है तो ये कमबैक कैसे हो सकता है।
करीना कपूर से नेपोटिज़्म के बारे में बात करने को कहा गया। तो उन्होंने साफ कहा कि बॉलीवुड के पास अगर आलिया भट्ट है तो कंगना रनौत भी है। मेरे ख्याल से हर सवाल का जवाब यही है।
काम की बात की जाए तो करीना कपूर सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ वीरे दी वेडिंग नाम की फिल्म में दिखाई देंगी। जानिए करीना के कुछ बेबाक बिंदास बयान -


Click it and Unblock the Notifications