सैफ - शाहिद के बीच कभी कुछ ऐसा हुआ ही नहीं...सैफू ऐसे नहीं हैं - करीना!
करीना कपूर खान अपने सैफू पर जान छिड़कती हैं ये तो सबको पता है लेकिन अब वो शाहिद कपूर के लिए भी काफी नरम हो चुकी हैं। या यूं कहिए कि अब सब बड़े हो चुके हैं। तभी तो करीना कपूर खान ने की शाहिद और सैफ के बीच चल रही कोल्ड वार पर बात।
हाल ही में खबर थी कि शाहिद कपूर और सैफ अली खान के बीच रंगून के सेट पर कोल्ड वार चल रही है और दोनों एक दूसरे को देख नज़रें घुमा लेते हैं। अब करीना ने साफ किया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। शाहिद और सैफ पहली बार थोड़े ही मिल हैं।
[सलमान, सैफ, आमिर सबके रिश्ते थे 'नाजायज़'!]
दोनों एक ही जिम में जाते हैं और काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। दूसरी बात सैफू ऐसे है ही नहीं कि किसी से नज़रें फेर ले। उल्टा अगर कोई उन्हें इग्नोर करता है तो वो सामने से जाकर उससे पूछ लेते हैं कि तुम मुझे इग्नोर क्यों कर रहे हो, क्या प्रॉब्लम है।
तो अब करीना ने सैफू और शादू के बीच सब कुछ क्लियर कर ही दिया है। आप जानिए सैफ के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications