क्या होगा तैमूर की छोटी बहन का नाम, करीना कपूर खान का सरप्राइज़
अपने रेडियो शो What Women Want के नए एपिसोड में करीना कपूर खान और नेहा धूपिया बात करती हुईं दिखाई दीं और इस दौरान नेहा धूपिया ने करीना कपूर खान से पूछा कि उन्होंने आने वाले मेहमान के लिए कोई नाम सोच कर रखा है या नहीं। करीना का जवाब था नहीं।
करीना कपूर खान ने नेहा धूपिया को याद दिलाया कि कैसे तैमूर के जन्म के वक्त जब सैफ ने अनाउंस किया कि हमारे बच्चे का नाम तैमूर है तो उसके नाम को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। ऐसे में करीना और सैफ ने इस बार कोई नाम तय ही नहीं किया है।

करीना का कहना है कि जब बेबी आएगा तो हम भी एक अच्छा सा नाम उसी समय सोचेंगे। ये हमारे लिए भी सरप्राइज़ होगा। गौरतलब है कि करीना कपूर खान, हाल ही में सैफ अली खान और तैमूर के साथ पालमपुर में छुट्टियां मना कर लौटी हैं।
करीना इस समय अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी ट्राईमेस्टर में हैं। फरवरी 2021 में वो अपने परिवार में नए मेहमान का स्वागत करने वाली हैं लेकिन पिछली बार की ही तरह इस बार भी करीना ने अपनी प्रेगनेंसी को स्टाईल के साथ ज़िम्मेदारी के साथ निभाया है। और पूरे समय काम करते हुए उन्होंने एक मिसाल कायम करने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications
