करण जौहर से बेहतर तख्त जैसी फिल्म कोई नहीं बना सकता - करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी अगली पीरियड फिल्म तख्त के बारे में बात की। कभी खुशी कभी गम के बाद करीना कपूर, 20 साल बाद करण जौहर के साथ काम करेंगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि मुग़ल काल पर करण से बेहतर कोई और फिल्म नहीं बना सकता।
करीना का मानना है कि करण ने तख्त के लिए जो कहानी चुनी है, जितनी बड़ी स्टारकास्ट चुनी है, वो किसी भी और डायरेक्टर के लिए कर पाना नामुमकिन है।

हालांकि करीना ने ये भी माना कि तख्त एक बहुत ही मुश्किल स्क्रिप्ट है लेकिन उनका मानना है कि अब करण इस तरह की स्किप्ट को हैंडल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनका मानना है कि करण हमेशा कुछ अलग करते हैं और सफल रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications