पैपराजी से परेशान हैं तैमूर, करीना कपूर ने कहा ऐसे माहौल में मुझे बेटे को बड़ा नहीं करना !
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान इन दिनों चर्चा में हैं। पैपराजी के सामने तस्वीर निकलवाते हुए तैमूर अब अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखी और पसंद की जाती है।
फिर चाहे वह उनके माता-पिता की साथ की तस्वीर हो या फिर खेलते हुए तैमूर की। तैमूर की हर हरकत को पैपराजी कैमरे में कैद कर लेना चाहता है। केवल चंद मिनट पर तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तैमूर को अपनी तस्वीर निकलवाना पसंद नहीं है। जी हां, वह घर पर भी नो फोटो बोलते हैं। इसका खुलासा खुद करीना कपूर खान ने किया है। करीना कपूर ने ने अपने रेडियो शो पर इस संबंध में बात की है।


Click it and Unblock the Notifications