मम्मी करीना के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए तैमूर..सुपर क्यूट
करीना कपूर खान बेबी तैमूर को आउटिंग के लिए लेकर गईं। देखिए तस्वीरें।
करीना कपूर खान अपने बेबी तैमूर को लेकर आउटिंग पे निकलीं। तैमूर अपनी नैनी की गोद में काफी शांत मूड में बैठे बस बाहर इंज्वॉय कर रहे थे।करीना कपूर अक्सर तैमूर को लेकर बाहर निकलती हैं और मीडिया में बस तैमूर छा जाते हैं।इस दौरान करीना कपूर भी काफी कूल लुक में नजर आईं।
अभी कुछ दिनों पहले भी तैमूर की प्रैम पर बैठे एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें तैमूर काफी क्यूट लग रहे थे। करीना कपूर कहीं भी कोई भी इवेंट में जाती हैं तो उनसे तैमूर के बारे में ही पूछा जाता है और हमेशा वो हंस कर तैमूर से जुड़ी हर बात मीडिया के साथ शेयर भी करती हैं।

करीना कपूर खान अक्सर अपने काम के सिलसिले में देश से बाहर जाती रहती हैं। तैमूर को साथ ना ले जाने के कारण कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा है लेकिन वो मानती हैं कि दूसरे देशों में मौसम भारत से काफी अलग होता है इसलिए उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वो तैमूर को साथ नहीं ले जाती हैं।
तैमूर दिखने में बिल्कुल अपने मम्मी पापा जैसे ही सुपर क्यूट हैं। उनकी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications

