'तुम्हारे जैसी..' करीना कपूर खान ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर लिख डाला ऐसा पोस्ट, जन्मदिन पर हुआ वायरल!

Kareena Kapoor Khan Wished Priyanka Chopra- प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक वक्त में इंडस्ट्री में साथ में काम करती थी और एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी मानी जाती थीं। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं।
लेकिन इस आज पीसी अपने जन्मदिन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और करीना कपूर खान ने इस मौके पर एक खास पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में करीना ने प्रियंका चोपड़ा जोनस को ग्लोबल स्टार बताते हुए कई बातें लिखी हैं। इसके अलावा उन्होने एक बेहद पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वो दोनों साथ में नजर आ रही हैं।
हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा..
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। जन्मदिन की बधाई देते हुए करीना ने लिखा, ''तुम ग्लोबली छा जाने के लिए ही हमेशा से बने हैं। इस तरह धमाका करती रहो प्रियंका चोपड़ा जोनस। तुम्हारे जैसे कोई नहीं। हैप्पी बर्थडे।''
करीना कपूर खान का ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो रहा है और लोग करीना की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा लगातार हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। चाहे वो फिल्में हों या फिर वेब सीरीज वो आए दिन चर्चा में रहती हैं। हालांकि करीना कपूर खान काफी समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनको अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश है जिससे वो धमाकेदार वापसी फिल्मों में करना वाली हैं। देखने वाली बात होगी कि कब करीना प्रोजेक्ट साइन करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











