..................... दोबारा मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने शुरु की तैयारी। Kareena Kapoor Khan start workout for come back again! - Hindi Filmibeat

दोबारा मां बनने के बाद करीना कपूर खान ने शुरु की तैयारी, जल्दी ही फिल्मों में करेंगी वापसी!

हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और इसके बाद से वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। करीना कपूर खान के पहले बेटे तैमूर अपने जन्म के साथ से ही काफी ज्यादा चर्चा में रहते थे और उनको मीडिया का काफी कवरेज मिलता था। अब जबकि वो दोबारा मां बनीं हैं उनके बच्चे की एक झलक के लिए उनके फैंस काफी परेशान हैं। हाल ही में अपने बेबी के साथ अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की थी जो कि काफी वायरल हो रही है।

लेकिन इस समय करीना कपूर खान को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो उनके फैंस के लिए काफी शानदार है। बता दें कि करीना कपूर खान फिर से अपने फिल्मी सफर पर निकलने के लिए कमर कस चुकी हैं और इसका ऐलान उन्होने हाल ही में एक तस्वीर के साथ किया था।

Recommended Video

Kareena Kapoor pregnancy के बाद काम पर वापस काम पर लौटी; Watch Video | FilmiBeat

kareena kapoor khan, करीना कपूर खान

उन्होने एक घड़ी और जूतों की तस्वीर साझा की थी जिससे ये पता चला था कि वो फिर से अपनी फिटनेस को लेकर मेहनत करना शुरु कर चुकी हैं।

करीना कपूर खान की इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी खुश हुए हैं। करीना कितनी ज्यादा मेहनती हैं ये उन्होने तैमूर के जन्म के बाद भी दिखाया था।

कुछ ही समय वो काफी जल्दी फिट हो गईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं और काफी जल्दी उनकी फिल्म सामने आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X