बिग बजट फिल्म.. 7 साल बाद दो सुपरस्टार्स आएंगे साथ.. शाहरुख खान और....
अफवाहों की मानें तो राकेश शर्मा बॉयोपिक फिल्म में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान की जोड़ी दिख सकती है फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। बता दें, पहले इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन चूंकि प्रियंका कल्पना चावला बॉयोपिक भी कर रही हैं.. इसीलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।
100 करोड़ की बॉयोपिक फिल्म..अक्षय कुमार हो सकते हैं FINAL
कोई शक नहीं कि यदि शाहरुख- करीना इस फिल्म में साथ आते हैं तो फैंस के लिए बेहतरीन सरप्राइज होगा। शाहरुख- करीना लगभग 7 सालों के बाद साथ दिखेंगे। अंतिम बार हमने उन्हें फिल्म रा.वन में साथ देखा था।

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था। बात आगे भी बढ़ी थी। लेकिन फिर आमिर ने दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से इस फिल्म से दूरी बना ली। जब आमिर खान ने फिल्म छोड़ी.. तो उन्हें लगा कि उनके अलावा इस फिल्म के साथ न्याय सिर्फ शाहरुख ही कर सकते हैं. लिहाजा, उन्होंने शाहरुख को कॉल किया और बताया कि मैं ये फिल्म छोड़ रहा हूं.. लेकिन मुझे अच्छा लगेगा यदि आप ये फिल्म कर लें।


Click it and Unblock the Notifications