..................... करीना कपूर खान, तैमूर के साथ पहुंची करिश्मा के घर | Kareena Kapoor Khan spotted with Taimur Ali Khan visiting Karisma Kapoor - Hindi Filmibeat

तैमूर के साथ करिश्मा के घर पहुंची करीना, प्रेगनेंसी स्टाईल पर फैन्स हुए फिदा, देखिए तस्वीरें

करीना कपूर, जब तैमूर अली खान को जन्म देने वाली थीं तो उनकी प्रेगनेंसी स्टाईल को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया था। इस बार भी वो लगातार अपने स्टाईल स्टेटेमेंट से फैन्स को दीवाना बना रही हैं। पिछले कुछ दिनों में वैसे भी करीना और उनके काफ्तान काफी मशहूर हो चुके हैं। अब रविवार को करीना, तैमूर को घुमाने लेकर निकलीं।

करीना और तैमूर पहुंची, तैमूर की लोलो मासी के घर। लेकिन इस बीच करीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में तैमूर बिल्कुल राजा बेटा की तरह कॉलर तक बटन लगी फुल शर्ट और जीन्स में दिखाई दे रहे हैं।

kareena-kapoor-khan-spotted-with-taimur-ali-khan-visiting-karisma-kapoor

वहीं करीना कपूर नीले रंग के कॉटन पैंट और शर्ट में दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर की डिलीवरी फरवरी में due है। और माना जा रहा है कि उससे पहले, आमिर खान और लाल सिंह चड्ढा की टीम चाहती है कि करीना कपूर खान अपनी शूटिंग पूरी कर दें।

इसलिए करीना पिछली बार की तरह लगातार काम तो कर रही हैं लेकिन साथ ही वो अपने दोस्तों के साथ भी पूरा समय बिता रही हैं। कुछ समय पहले, करीना कपूर मलाईका अरोड़ा और अपनी टोली के साथ समय बिताती दिखी थीं।

यहां देखिए करीना की कुछ प्यारी सी तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X