'घर के चूहों का फैशन सेंस तगड़ा है...', कटी-फटी टी-शर्ट पहनकर बाहर निकलीं करीना कपूर, उड़ा मज़ाक!
Kareena Kapoor Viral Video: बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में करीना कपूर को ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है और इसमें छोटे-छोटे छेद भी हो रखे हैं। इसके बाद काफी लोगों का कहना है कि यह चूहे की कुतरी हुई शर्ट लग रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर करीना कपूर की यह वीडियो खूब वायरल हो रही है और इसमें उन्होंने कटी फटी शर्ट पहनी हुई है। इसको देखने के बाद में काफी सारे लोग एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोगों ने कहा कि करीना के घर के चूहों का फैशन सेंस बहुत ही तगड़ा है।
बेहद महंगी है करीना कपूर की ये टी-शर्ट
लेकिन आपको बता दें कि करीना कपूर का यह हाई एंड फैशन है। अभी के वक्त में इंटरनेशनल मार्केट और बड़े-बड़े लग्जरी ब्रांड में ऐसे जानबूझकर फाड़े या फिर घिसे हुए कपड़े बेचने का बहुत बड़ा ट्रेंड बन चुका है। करीना कपूर ने जो शर्ट पहन रखी है वह किसी नामचीन विदेशी ब्रांड का महंगा डिजाइनर पीस है जिसकी कीमत हजारों या फिर लाखों रुपए में बताई जा रही है।
लोगों की आ रही भर-भरकर कमेंट्स
इस पर काफी सारे लोग कमेंट्स पर करते हुए भी नजर आ रहे हैं और कुछ लोगों ने इसको फैशन सेंस बता दिया है तो काफी लोग इसका मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ऐसे कपड़ों को हम पोंछा लगाने में इस्तेमाल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications