..................... Kareena Kapoor Khan & Sonam Kapoor shoot for dance number in 'Veere Di Wedding' - Hindi Filmibeat

खूब जमेगा रंग जब एक साथ इस गाने में करीना कपूर और सोनम कपूर लगाएंगी ठुमके

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan's BOLD look from Veere Di Wedding song shoot goes VIRAL | FilmiBeat

सोनम कपूर और करीना कपूर खान को आपने बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानों पर आइटम डांस करते हुए देखा होगा। बता दे कि एक बार फिर से सोनम कपूर और करीना कपूर आपको ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली है। इस गाने में बादशाह रैप करते हुए नजर आने वाले है।

बता दे कि बहुत जल्दी आपको कई सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया साथ में एक गाने ने नजर आने वाली है और फिल्म का नाम होगा वीरे दी वेडिंग। इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही है मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान।

sonam kapoor, kareena kapoor khan, farah khan, veere di wedding, badshah, सोनम कपूर, करीना कपूर खान, फराह खान, वीरे दी वेडिंग, बादशाह

गौरतलब है कि इसके पहल भी फराह खान और इन स्टार्स की जोड़ी ने बी टाउन में अपने डांस से धमाल मचाया है। बता दें कि हाल ही में गाना मुंबई में शूट किया गया है और जबसे खबरे आई है लोग इस गाने और फिल्म दोनो के लिए काफी बेचैन है।

हाल ही में इस बात की जानकारी खुद फराह खान ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दी है। इस फोटो में उनके साथ करीना कपूर खान और सोनम कपूर है जो कि काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है।

बता दें कि इस फोटो में सोनम कपूर ने शोल्डर आउटफिट पहना हुआ है जिसमे उनका लुक काफी दमदार लग रहा है तो वहीं करीना कपूर खान ने भी अपने ड्रेस से कमाल किया है और काफी खूबसूरत लग रही है।

इस खबर के आने से इतना तो पक्का हो गया है कि फिल्म का गाना काफी सुपरहिट होने वाला है। काफी दिनो से अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए चर्चा में चल रही सोनम कपूर ने एक पोस्ट करते हुए अपनी और फराह खान की फोटो शेयर की है जिसमे लिखा है कि काफी समय के बाद फराह खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है और इस बात से अपने आप को काफी लकी मानती है।

उन्होने फराह खान को इस गाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हम साथ में एक गाना कर रहे है और वो बहुत खुश है। इस फिल्म के बारे में बोलते हुए करीना ने तैमूर के बर्थडे में कहा थी कि ये फिल्म उन महिलाओं के लिए है जो शादिया अटेंड करती है और फिर क्या क्या होता है।

फिलहाल इस फिल्म का इंतजारस चल रहा है और फिल्म को शशांक घोष निर्देशित कर रहे है जबकि फिल्म की जून 2018 में रिलीज होगी।

अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं की गई है। इसके साथ ही सोनम कपूर के शादी के भी चर्चे शुरु हो चुके है और वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X