नो फोटो चिल्ला कर तैमूर अली खान ने फोटोग्राफर्स को दिखाई किक, लाखों बार देखा गया VIDEO
करीना कपूर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में जब भी वह अपने घर से बाहर दिखती हैं तो कैमरे में कैद हो जाती है। इस बार जब वह कैमरे के सामने आयीं तो उनके साथ बेटे तैमूर अली खान भी मौजूद थे। तैमूर हमेशा से ही कैमरे के सामने आने के बाद कोई ना कोई मस्ती जरूरत करते हैं।
इस बार भी उन्होंने ऐसा कुछ किया जो कि उनकी क्यूटनेस का लेवल बढ़ा देता है। करीना कपूर खान ये काफी पहले जाहिर कर चुकी हैं कि तैमूर को कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं है। अब खुद तैमूर ये बात बोलते हुए फोटोग्राफर्स के सामने दिखाई दिए। हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

जिसमें वह फोटोग्राफर्स पर चिल्लाते हुए कैमरे से परेशान होते हुए दिखाई देते हैं। तैमूर अली खान जैसे ही अपनी मां करीना के साथ गाड़ी से नीचे उतरते हैं वैसे ही तैमूर कैमरे पर देखते हुए नो फोटोज दूर से चिल्लाने लगते हैं। करीना ये देखकर तैमूर को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती हैं।
लेकिन तैमूर वहां से हटना नहीं चाहते हैं। लेकिन जैसे ही करीना उन्हें समझा कर आगे बढ़ाने जाती हैं तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स को अपनी किक दिखाना शुरू कर देते हैं। तैमूर अली खान के इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। फिलहाल आपको
बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ के घर नया मेहमान अगले साल आएगा। करीना फिर से मां बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वह इन दिनों अपने शो व्हॅाय वूमन वॅान्ट्स की भी शूटिंग कर रही हैं। साथ ही अगले साल वह आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में भी दिखाई देंगी। चलिए फिर ज्यादा देरी ना करते हुए आपको दिखाते हैं तैमूर अली खान का ये वीडियो जो कि काफी चर्चा में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications