..................... करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे के नाम का खुलासा, जानिए क्या है इस नाम का मतलब! | Kareena Kapoor Khan son name: Saif Ali Khan yunger son named Jeh Ali Khan? here is meaning of name - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे के नाम का खुलासा, जानिए क्या है इस नाम का मतलब!

इसी साल फरवरी में करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे को जन्म दिया। करीना कपूर ने बेटे की तस्वीर को या नाम अभी तक रिवील नहीं किया है। करीना अपने फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और पर्सनल लाइफ को पब्लिक करने से भी परहेज करती हैं। लेकिन अब सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब का नाम सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि करीना और सैफ ने अपने छोटे बेटे का नाम अभी तक ऑफिशियल तौर पर नहीं रखा है वह लोग जेह कहकर तैमूर के छोटे भाई को पुकारते हैं। अभी तक करीना ने भी खुद बेटे के नाम को लेकर कोई न्यूज नहीं दी है। लेकिन फैंस पिछले लंबे समय से नाम को लेकर एक्साइटि थे।

 Kareena Kapoor

खबरों के मुताबिक जेह छोटे नवाब का असली नाम नहीं है। लेकिन इस नाम के सामने आने के तुरंत बाद यूजर्स इस नाम का मतलब खोजने लगे। बता दें जेह नाम एक लैटिन मूल का है। जिसका मतलब होदा है नीला पक्षी। वह बर्ड जिसके हर पर कलगी होती है।

मीडिया गलियारों की गॉसिप्स पर यकीन रखा जाए तो करीना कपूर बेटे का नाम दादा मंसूर खान पटौदी के नाम पर रख सकती है। क्रिकेट की दुनिया में मंसूर खान पटौदी खूब लोकप्रिय थे जिन्हें लोग टाइगर पटौदी के नाम से पुकारते थे।

तैमूर के नाम पर हुआ था विवाद
करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर के नाम पर भी खूब बवाल खड़ा हुआ था। यूजर्स ने करीना को खूब ट्रोल भी किया था और कहा था कि तैमूर तुर्की का क्रूर शासक था। वहीं सैफ अली खान ने सफाई देते हुए कहा था कि तुर्की शासक का नाम तिमूर था और उनके बेटे का नाम तैमूर है।

तैमूर का निक नेम
करीना कपूर और सैफ अपने बड़े बेटे तैमूर को प्यार से टिमटिम कहकर पुकारते हैं। तैमूर बॉलीवुड के मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं। जिनकी क्यूट फोटो खूब छाया करती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X