नेपोटिज्म पर करीना कपूर ने कहा, 'आप क्यों जा रहे हो मेरी फिल्म देखने? मत जाओ'- कंगना ने किया पलटवार
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर चर्चा एक बार फिर गर्म हो चुका है। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री के कई निर्देशक, लेखक, संगीतकार, कलाकार ने भी बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर गुस्सा जाहिर किया। वहीं, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इस पूरे चर्चा को बेमतलब बताया है। करीना ने कहा कि आज जो लोग हम पर उंगली उठा रहे हैं, उन्होंने ही नेपो किड्स को स्टार बनाया है।
पिछले दो महीनों से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इनसाइड वर्सेज आउटसाइडर का जंग छिड़ा है। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रणबीर कपूर, करीना कपूर, अर्जुन कपूर तक.. सभी को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। इतना कि, कई सितारों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली।

बहरहाल, करीना कपूर ने फिल्मफेयर से बात करते हुए इस मुद्दे पर बयान दिया है। करीना ने साफ तौर पर कहा कि सिर्फ और सिर्फ ऑडियंस की वजह से ही कोई कलाकार चलता है। नेपोटिज्म की वजह से मैं यहां 20 सालों से काम नहीं कर रही हूं।
साथ ही टीम ने लिखा- नेपो किड्स टॉपिक को डीरेल करने की कोशिश ना करें। हमें उनकी सुविधाओं से कोई परेशानी नहीं है। हमारे परेशानी है, जिस तरह आप हमें ट्रीट करते हो। आपके बुली करने और गैंग करने की वजह से सुशांत का मर्डर हो गया।


Click it and Unblock the Notifications