कड़ाके की ठंड में शूटिंग कर रही हैं करीना कपूर खान- लाल सिंह चड्ढा के सेट से वायरल हुई तस्वीर
अभिनेत्री करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार आमिर खान नजर आएंगे। लेकिन इस समय करीना कपूर खान और उनकी टीम की एक तस्वीर फिल्म के सेट से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना और उनकी टीम हीटर के पार बैठी हुई नजर आ रही है। गौरतलब है कि करीना कपूर इस समय देर रात को भी फिल्म की शूटिंग कर रहीं हैं और रातें काफी सर्द हो रही हैं।
करीना कपूर खान.. अरमान जैन की शादी के बाद सीधे शूट पर पहुंची हैँ। सर्दी में करीना कपूर खान की ये मुस्कुराती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

आमिर खान की बात करें तो इस फिल्म लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं और लगातार अपने लुक्स में बदलाव कर रहे हैं। हाल ही में वो क्लीन शेव में नजर आए थे जबकि इससे पहले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के लिए लंबी दाढ़ी, सिर पर पगड़ी बांधे नजर आ रहे थे।
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। ये फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप फिल्म का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स लीड रोल में थे। वहीं हिंदी फिल्म में लीड रोल में आमिर खान नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications