Pic Of The Day: करीना कपूर खान ने शेयर की 2021 की बेस्ट तस्वीर - बेटे जेह अली खान के पहले दो दांत

2021 एक मिला जुला साल रहा। लेकिन कुछ स्टार्स के घर इस साल ढेर सारी खुशियां आईं जिनमें से एक थीं करीना कपूर खान जो फरवरी में एक बार फिर से मां बनीं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अब 2021 की आखिरी शाम, करीना कपूर खान ने इस साल की बेस्ट तस्वीर शेयर की।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छोटे बेटे जेह की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जहां जेह खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। करीना ने इसके साथ कैप्शन लिखा - इस साल की बेस्ट तस्वीर। जेह के दो दांत।

kareena-kapoor-khan-shares-the-best-picture-of-2021-her-son-jeh-ali-khan-s-first-tooth

जेह की इस प्यारी सी तस्वीर के साथ ही करीना कपूर खान ने सबको नए साल की बधाई दी। गौरतलब है कि करीना कपूर खान हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव हुई थीं जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था और वो क्वारंटीन हो गई थीं। करीना कोरोना पॉज़िटिव हुई थीं करण जौहर की पार्टी में। क्वारंटीन खत्म होने के बाद करीना अपने परिवार से वापस मिल पाईं। तस्वीरों में देखिए कैसा रहा करीना कपूर खान का ये साल।

सैफ ने भी टोक दिया

सैफ ने भी टोक दिया

हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान ने सैफ अली खान और तैमूर की ये तस्वीर शेयर की। साथ ही करीना ने कैप्शन में बताया कि तस्वीर खींचने के लिए जैसे ही उन्होंने फोन उठाया, सैफ ने उनसे पूछा - क्या तुम फिर से अपने इंस्टाग्राम के लिए नई तस्वीर खींच रही हो?

जेह के साथ पहला हॉलीडे

जेह के साथ पहला हॉलीडे

करीना कपूर खान, जेह के साथ पहले हॉलीडे पर गईं और उन्होंने मालदीव्स से ये तस्वीर शेयर की। ये जेह की पहली फैमिली ट्रिप थी। तस्वीर में तैमूर भी बेहद क्यूट से अंदाज़ में कैमरे के लिए पोज़ करते नज़र आए।

जन्मदिन की तस्वीर

जन्मदिन की तस्वीर

अपने जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने जेह और तैमूर के साथ ये तस्वीर शेयर की और लिखा - आज मैं अपने आप से वादा कर रही हूं कि ये आग जलाए रखूंगी।

तैमूर के पहले कदम

तैमूर के पहले कदम

वहीं तैमूर के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने तैमूर का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में तैमूर के पहले कदम और पहली बार धड़ाम से गिरना कैद हुआ था।

जेह की पहली दिवाली

जेह की पहली दिवाली

जेह के साथ करीना कपूर खान, सैफ अली खान और तैमूर अली खान की पहली दिवाली की तस्वीर। सोशल मीडिया पर खबरें थीं कि जेह का पूरा नाम है जहांगीर अली खान, जिसके बाद एक बार फिर से करीना को काफी ट्रोल किया गया था।

पहली साफ तस्वीर

पहली साफ तस्वीर

करीना कपूर खान के नन्हें नवाब की पहली साफ तस्वीर करिश्मा कपूर ने यूं शेयर की। जेह अली खान, अपनी लोलो मासी के लिए जे बाबा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X