करीना कपूर खान ने शेयर की छोटे बेटे जेह की दिवाली की First Pic, तैमूर ने अब्बा सैफ के साथ किया Twin
बॉलीवुड में इस साल की दिवाली भी ज़्यादातर परिवारों के नाम ही रही जहां स्टार्स अपने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते दिखे। करीना कपूर खान भी सैफ अली खान के साथ अपने दोनों बच्चों को दिवाली पर तैयार कर करिश्मा कपूर के साथ दिवाली मनाती दिखीं। इस दौरान, करीना कपूर खान ने पहली बार उनके बेटे जेह की पूरी तस्वीर शेयर की।
गौरतलब है कि अब तक जिसने भी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह की तस्वीर शेयर की उसमें कभी भी जेह का चेहरा नहीं नज़र आया। दिवाली के दिन की शुरूआत, करीना कपूर ने इस सैफ अली खान और जेह अली खान की इस तस्वीर के साथ की थी।

लेकिन शाम तक फैन्स को जेह की पहली तस्वीर मिल ही गई। करीना कपूर खान ने अपनी ज़िंदगी के तीन सबसे अहम पुरूषों की तस्वीर के साथ दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने जेह की पहली दिवाली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- #TheMenOfMyLife। जहां जेह इस तस्वीर में बेहद क्यूट नज़र आए वहीं तैमूर, अपने अब्बा सैफ अली खान के साथ उसी कुर्ते में Twin करते नज़र आए।

जेह अली खान की पहली दिवाली
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे जेह अली खान की ये पहली दिवाली है। करीना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - केवल एक इंसान जो मुझे फोटो खिंचवाते समय भी मेरा ध्यान भटका सकता है, वो यही है।

करिश्मा कपूर के साथ दिवाली
करीना कपूर खान ने अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान, करिश्मा ने एक स्टोरी शेयर की जहां वो और करीना फुलझड़ी छोड़ते दिखाई दीं।

जेह के साथ पहली तस्वीर
करिश्मा कपूर ने जेह के साथ भी अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जहां जेह के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।

Kapoor Sisters
कपूर बहनें करिश्मा और करीना एक साथ दिवाली का त्योहार मनाती दिखाई दिए। हालांकि, तस्वीरों में करिश्मा के बच्चे समायरा और वियान नहीं दिखाई दिए।

तैमूर की गुस्से वाली दिवाली
कोरोना से पहले, आखिरी बार 2019 में सबने धूमधाम से दिवाली का जश्न मनाया था। इस दौरान, तैमूर की ये गुस्से वाली तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। तैमूर के हाथ में पटाखे हैं लेकिन वो किसी बात से गुस्सा थे। करीना उन्हें मनाने की कोशिश करती भी दिखाई दीं।

कैमरों को देखते ही चिढ़े
जब तैमूर ने उनके गुस्से को कैमरे पर कैद होता देखा तो वो और चिढ़ गए और कैमरों पर ही मुंह चिढ़ाने लग गए।

परिवार के साथ दिवाली
कोरोना से पहले 2019 में पूरा कपूर परिवार एक साथ दिवाली मनाता नज़र आया था। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी तैमूर के साथ दिवाली मनाते नज़र आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











