अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: करीना कपूर ने शेयर की अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर- बेहद क्यूट
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में बच्चे की शक्ल नहीं दिख रही है। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा- "ऐसा कुछ भी नहीं जो एक महिला नहीं कर सकती.. सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं.."
Recommended Video
Kareena Kapoor Khan ने Social Media पर Share की अपने दूसरे Baby की First Photo | FilmiBeat
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और फैंस करीना के छोटे बेटे पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। सैफ अली खान की बड़ी बहन ने करीना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "तुम शानदार महिला हो... लव यू"।

बता दें, इसी साल 21 फरवरी को करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस वक्त करीना अपने बच्चे की देखभाल में व्यस्त हैं। वह अस्पताल से घर आ चुकी हैं, लिहाजा सभी सेलेब्स उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। सैफ और करीना ने अभी अपने बेटे के नाम की घोषणा नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











