..................... मदर्स डे पर करीना कपूर खान ने शेयर की छोटे बेटे की पहली तस्वीर | Kareena Kapoor Khan shares first picture of her younger son with Taimur on Mother's Day - Hindi Filmibeat

Pic of the Day: मदर्स डे पर करीना कपूर खान ने शेयर की छोटे बेटे की पहली तस्वीर, प्यारा सा कैप्शन

खबरें थीं कि करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ही अपने अपने छोटे भाई से सबको मिलवाएंगे और काफी समय बाद ही सही लेकिन ऐसा ही हुआ। मदर्स डे के मौके पर करीना कपूर खान ने पहली बार अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है।

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan ने दिखाई Taimur Ali Khan के छोटे भाई की झलक | FilmiBeat

तस्वीर के साथ ही करीना कपूर खान ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखते हुए हर किसी को इस बुरे समय में उम्मीद देने की कोशिश की। करीना कपूर खान ने लिखा - आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मेरे लिए उम्मीद हैं, कि कल का दिन बेहतर होगा। आप सभी मज़बूत महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। अपना यकीन बनाए रखिएगा।

kareena-kapoor-khan-shares-first-picture-of-her-younger-son-with-taimur-on-mother-s-day

गौरतलब है जब से फरवरी में करीना कपूर खान के छोटे नवाब और तैमूर अली खान के छोटे भाई ने जन्म लिया, हर कोई उनकी पहली तस्वीर, पहली झलक और उनके नाम को जानने के लिए काफी उत्सुक था। लेकिन करीना कपूर खान ने इस बार अपने बेटे को मीडिया की नज़रों से दूर रखने का ही मन बनाया।

चार साल के तैमूर

चार साल के तैमूर

तैमूर अली खान, चार साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी वो मीडिया के सबसे फेवरिट बच्चे हैं। तैमूर की तस्वीरों के लिए हमेशा होड़ लगी रहती हैं। अब तो तैमूर ने भी कैमरों को नो फोटो कहना सीख लिया है। लेकिन फिर भी उनकी तस्वीरें आए दिन मीडिया पर वायरल रहती हैं।

कैसी मां हैं करीना?

कैसी मां हैं करीना?

करीना कपूर का कहना है कि सैफ ऐसा मानते हैं कि करीना कपूर तैमूर की हर बात मानकर उन्हें बिगाड़ रही हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि सैफ मानते हैं कि वो तैमूर को डिसिप्लिन में रखना नहीं जानती हैं। और हमेशा उन्हें बताते रहते हैं कि तैमूर के साथ कैसे पेश आया जाएं।

चाहती थीं बेटी

चाहती थीं बेटी

गौरतलब है कि इस बार करीना कपूर खान की चाहत थी कि उनके घर बेटी आए लेकिन तैमूर के छोटे भाई अब घर में सबका मन लगा चुके हैं। वहीं करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि जहां तैमूर के समय वो नर्वस थीं इस बार वो काफी शांत थीं।

तैमूर की पहली तस्वीर

तैमूर की पहली तस्वीर

ये तैमूर अली खान के जन्म के बाद, अस्पताल से उनकी पहली तस्वीर थी। हालांकि ये तस्वीर काफी समय बाद मीडिया में वायरल हो पाई। तैमूर के चौथे जन्मदिन पर करीना ने ये तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

वामिका का था इंतज़ार

वामिका का था इंतज़ार

एक चैट शो के दौरान, तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने बताया कि तैमूर के आस पास इतनी मीडिया देख वो घबरा जाती हैं। वो भगवान से मनाती हैं कि जल्दी ही विराट और अनुष्का के बच्चे हो जाएं जिससे तैमूर पर से सबका ध्यान हट जाए।

आ गए बेबो के मेहमान

आ गए बेबो के मेहमान

अब इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि मज़ाक में कही गई बात कैसे और बड़ा मज़ाक बन गई। अनुष्का और विराट की बेटी तो आ चुकी है लेकिन साथ ही करीना भी एक नया मेहमान ले आई हैं जो अब मीडिया की आंखों का तारा बन जाएगा।

बोर्डिंग स्कूल जाने वाले थे तैमूर

बोर्डिंग स्कूल जाने वाले थे तैमूर

एक समय था जब तैमूर के आसपास इतनी मीडिया देखकर करीना डर गई थीं और सैफ से तैमूर को बड़ा होते ही बोर्डिंग स्कूल भेजने की बात कही थी। लेकिन फिर उन्हें समझ आया कि तैमूर को ये दुनिया ज़िंदगी भर देखनी है।

करीना का बंट चुका है समय

करीना का बंट चुका है समय

करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो तैमूर, दोस्तों, काम और जिम के बीच बैलेंस करती है। करीना का कहना है कि जब भी उनका काम लंबा हो जाता है, वो दो तीन दिन की छुट्टी लेकर तैमूर के साथ वक्त बिताती हैं।

सैफ की छुट्टियां

सैफ की छुट्टियां

छोटे बेटे के जन्म से पहले, सैफ अली खान भी अपना सारा काम निपटा चुके थे और अब वो अपना समय केवल अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं। उनका कहना है कि अपने बच्चों को बड़ा होते ना देख पाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होता है।

दोनों बच्चों की झलक

दोनों बच्चों की झलक

अब जब मदर्स डे के मौके पर, करीना कपूर खान, अपने दोनों बच्चों की झलक दे चुकी हैं और साथ ही में सबको इस कठिन समय में मज़बूत बने रहने की उम्मीद भी तो देखना है कि अब वो अपने छोटे नवाब के नाम से सबको अवगत कब करवाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X