..................... Kareena Kapoor Khan shares details of her role as Jahan Aara Begum from Karan Johar's Takht - Hindi Filmibeat

मेरा ये रोल बॉलीवुड के इतिहास में सालों तक याद रखा जाएगा - तख्त पर बोलीं करीना कपूर

करीना कपूर खान अपनी आने वाली फिल्मों के साथ दर्शकों को चौंकाने वाली है। जहां एक तरफ उनकी अगली फिल्म गुड न्यूज़ से उनकी प्रेगनेंट तस्वीर हर जगह वायरल हो रही है वहीं दूसरी तरफ उनकी करण जौहर की फिल्म तख्त के बारे में करीना कपूर ने खुलकर बात की है। इस रोल के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि ये हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।

इस रोल के बारे में बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि मैंने ज़्यादा पीरियड फिल्में नहीं की हैं। इस फिल्म के लिए सब कुछ तैयारी करनी पड़ेगी। मेरी ज़ुबान से लेकर लुक तक और इस रोल में आपको वो करीना कपूर दिखाई देगी जो कभी खुशी कभी ग़म की पू से बिल्कुल उल्टी होगी।

kareena-kapoor-khan-shares-details-of-jahan-aara-begum-from-karan-johar-s-takht

तख्त में मेरा किरदार सामाजिक रूप से इतना सशक्त है कि इसे याद रखा जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म में करीना कपूर जहांआरा बेगम के किरदार में दिखाई देंगी। जहांआरा एक मुग़ल राजकुमारी थीं जिनका पूरा जीवन, मुग़लों की आपसी राजनीति और कूटनीति के कारण अपने राजमहल में ही बीत गया।

लेकिन जहांआरा, मुग़ल इतिहास का बहुत ही अहम हिस्सा बन गईं। आज भी उनकी कब्र पर चादरें चढ़ाई जाती हैं। वो एक कवयित्री थीं और इसलिए उनकी कब्र निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के ही अहाते में बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X