Pic: पूल किनारे अपनी ड्रिंक के साथ Chill कर रहे हैं नन्हें तैमूर, करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर

छुट्टियों का मज़ा हर कोई लेना चाहता है और हर कोई अकेले अपने साथ थोड़ा समय तो बिताना चाहता ही है। कम से कम तैमूर अली खान की ये प्यारी सी तस्वीर देखकर तो आप इसीलिए मुस्कुरा देंगे। करीना कपूर खान ने तैमूर की ये तस्वीर शेयर की जहां वो पूल किनारे आराम से अपनी ड्रिंक के साथ बैठे हुए, आजकल की भाषा में Chill करते नज़र आ रहे हैं।

करीना कपूर खान, इस समय अपने परिवार के साथ जोधपुर में छुट्टियां बिता रही हैं। उन्होंने तैमूर की ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - चिल करते हुए बाकी सबका हैलोवीन लुक चेक करते हुए।

kareena-kapoor-khan-shares-a-picture-of-taimur-ali-khan-chilling-by-the-pool-with-his-drink

तैमूर की इस तस्वीर पर उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने भी प्यारा सा कमेंट किया। वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा - पास रखा ग्लास भी तैमूर से बड़ा है। तैमूर की बुआ सबा खान पटौदी ने भी कमेंट करते हुए लिखा - जान कितनी जल्दी बड़ा हो रहा है। करीना की इस तस्वीर पर अमृता अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा सहित कई स्टार्स ने तैमूर पर प्यार बरसाया।

छोटे भाई जेह का रखते हैं ख्याल

छोटे भाई जेह का रखते हैं ख्याल

करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर अपने छोटे भाई जेह का खूब ख्याल रखते हैं। जब भी तैमूर के दोस्त घर आते हैं तो तैमूर अपने दोस्तों से जेह को मिलवाते हैं। वैसे भी तैमूर के फैन्स उनकी एक झलक पाकर ही खुश हो जाते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तैमूर के फैन क्लब्स भी हैं। यहां देखिए तैमूर की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें।

आईसक्रीम से प्यार

आईसक्रीम से प्यार

तैमूर को आईसक्रीम से कितना प्यार है ये तो आप इस तस्वीर में ही देख लीजिए। उनकी बहन, इनाया बेचारी बस आईसक्रीम के लिए लालच दिखाई जा रही हैं।

कैमरा देखते ही शैतानी

कैमरा देखते ही शैतानी

तैमूर अली खान जैसे ही कैमरे देख लेते हैं, उन्हें शैतानियां सूझने लग जाती हैं। वो अक्सर कैमरों पर मुंह चिढ़ाते दिख जाते हैं।

मम्मी पापा के लिए केक

मम्मी पापा के लिए केक

तैमूर अली खान ने अपने मम्मी पापा के लिए एक प्यारा सा केक बेक किया। देखिए उसकी टूटी फूटी सी प्यारी सी तस्वीर।

पेंटिंग करते तैमूर

पेंटिंग करते तैमूर

तैमूर अली खान को पेंटिंग का भी शौक है। कम से कम इस तस्वीर में तो वो पेंटिंग में डूबे नज़र आ रहे हैं।

योगा से होगा

योगा से होगा

तैमूर अली खान अपने प्लेस्कूल में योगा करना भी सीखते हैं। देखिए योगा करने की कोशिश करती उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर।

पहला मेडल

पहला मेडल

तैमूर के प्लेस्कूल में था स्पोर्ट्स डे और इस स्पोर्ट्स डे में उन्होंने जीता था अपना पहला मेडल।

शैतानी के मूड में

शैतानी के मूड में

अपने इब्राहिम भैया के साथ तैमूर पक्का किसी शैतानी की प्लानिंग करते नज़र आ रहे हैं।

कभी घुड़सवारी कभी फेस पेंटिंग

कभी घुड़सवारी कभी फेस पेंटिंग

बचपन में हर बच्चा किसी ना किसी के कंधे पर बैठकर चल मेरे घोड़े टिक टिक टिक ज़रूर करता है। लेकिन ज़रा देखिए, तैमूर तो असली घोड़े पर बैठकर घुड़सवारी सीख रहे हैं। वहीं करण जौहर के बच्चे रूही और यश की बर्थडे पार्टी में तो तैमूर शेर भी बन गए।

गार्डनिंग का भी शौक

गार्डनिंग का भी शौक

तैमूर अली खान किचन गार्डन में गार्डनिंग करते और साग सब्ज़ी काटते भी दिखाई दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X