Pic of the Day: करीना कपूर ने बेटों तैमूर और जेह की तस्वीरों के साथ शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

करीना कपूर खान इस समय थोड़ी सी नर्वस हैं और उन्होंने अपनी इस बेचैनी को शांत करने के लिए अपने दोनों बेटों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। करीना कपूर खान ने अपने बेटों जेह और तैमूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए तीन दिन बाद रिलीज़ होने वाली अपनी किताब के बारे में एक पोस्ट किया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने बताया कि किताब को अभी से ऑर्डर किया जा सकता है।

अपने बेटों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा - मेरी दुनिया, मेरी हिम्मत और मेरी ताकत। मेरा गर्व। मेरी प्रेगनेंसी की किताब, इनके बिना पूरी ही नहीं हो पाती। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि आप मेरी किताब के ज़रिए मेरे सफर के साक्षी बनें और मेरी अनुभवों और गलतियों से सीखें।

kareena-kapoor-khan-shares-a-picture-of-jeh-and-taimur-as-she-is-super-nervous-about-pregnancy-bible

गौरतलब है कि अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहीं और उन्हें अकसर कुछ ना कुछ नया सिखा जाती थीं। करीना कपूर खान ने अपनी फिटनेस के राज़ भी फैन्स के साथ बांटे। अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर खान ने ना सिर्फ योगा का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि फैन्स के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

यूं शेयर की थी पहली तस्वीर

यूं शेयर की थी पहली तस्वीर

मदर्स डे के मौके पर करीना कपूर खान ने पहली बार अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है।तस्वीर के साथ ही करीना कपूर खान ने एक बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखते हुए हर किसी को इस बुरे समय में उम्मीद देने की कोशिश की। करीना कपूर खान ने लिखा - आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मेरे लिए उम्मीद हैं, कि कल का दिन बेहतर होगा। आप सभी मज़बूत महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। अपना यकीन बनाए रखिएगा।

बुक से लीक हुई तस्वीरें

बुक से लीक हुई तस्वीरें

गौरतलब है जब से फरवरी में करीना कपूर खान के छोटे नवाब और तैमूर अली खान के छोटे भाई ने जन्म लिया, हर कोई उनकी पहली तस्वीर, पहली झलक और उनके नाम को जानने के लिए काफी उत्सुक था। लेकिन करीना कपूर खान ने इस बार अपने बेटे को मीडिया की नज़रों से दूर रखने का ही मन बनाया। हालांकि करीना कपूर खान की किताब प्रेगनेंसी बाईबल से जेह की तस्वीरें लीक हो गईं।

प्रेगनेंसी के दौरान जीता दिल

प्रेगनेंसी के दौरान जीता दिल

पिछली बार भी करीना कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को भी स्टाईल स्टेटमेंट बना दिया था। पिछली बार जब करीना प्रेगनेंट थीं तो उनकी ढेरों तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल थीं। इस बार भी करीना कपूर खान के काफ्तान बहुत पॉपुलर हुए। करीना आराम से इनमें घूमते दिखाई देती थीं। अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक भी करीना ने फैन्स को अपनी झलक दी।

नाम रखा गया था सिद्धिमा

नाम रखा गया था सिद्धिमा

गौरतलब है कि करीना के बेटे के नाम को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन करीना ने इसे छिपा कर रखा क्योंकि तैमूर के नाम के दौरान काफी कंट्रोवर्सी हो चुकी थी। हालांकि, जब करीना कपूर खान हुई थीं तो उनके जन्म के समय उनके दादा जी ने उनका नाम रखा था सिद्धिमा कपूर। करीना का जन्म नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा के जन्म के आस पास ही हुआ था और राज कपूर अपनी दोनों पोतियों का नाम एक सा रखना चाहते थे।

दोनों बार दिल जीत ले गईं

दोनों बार दिल जीत ले गईं

अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर खान दोनों बार दिल जीत ले गईं।कॉफी विद करण में भी करीना कपूर पूरे स्वैग के साथ इस अंदाज़ में पहुंची थीं। उनके कूल एटीट्यूड को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया था। इस बार तो करीना कपूर खान खुद इंस्टाग्राम पर आ चुकी थीं और जिस हिसाब से वो तस्वीरें शेयर करती हैं, उन्होंने खुद से जुड़ी कोई भी अपडेट अपने फैन्स के लिए नहीं छोड़ीं। वहीं बाकी काम तो तैमूर का पीछा करते हुए कैमरे कर ही देते थे।

आखिरी फिल्म में गुड न्यूज़

आखिरी फिल्म में गुड न्यूज़

करीना कपूर खान, परदे पर आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 2019 में गुड न्यूज़ नाम की फिल्म में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में भी करीना कपूर खान एक प्रेगनेंट औरत के रोल में दिखाई दी थीं। अब जेह के जन्म के बाद करीना कपूर खान वापस सेट पर लौट चुकी हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल के अंत में रिलीज़ होगी वहीं उनका अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं की गई।

किताब का इंतज़ार

किताब का इंतज़ार

करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, महिलाओं के लिए एक उदाहरण पेश किया और अब उनकी किताब का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। हालांकि, करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि किसी को ज्ञान देना और खुद उस पर अमल करने में बहुत अंतर होता है। गौरतलब है कि इस बार करीना कपूर खान की चाहत थी कि उनके घर बेटी आए लेकिन तैमूर के छोटे भाई अब घर में सबका मन लगा चुके हैं। वहीं करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि जहां तैमूर के समय वो नर्वस थीं इस बार वो काफी शांत थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X