कोरोना की वजह से जिम बंद- करीना कपूर कर रही हैं घर में वर्कआउट- देंखे PHOTO
कोरोना का कहर ऐसा छाया हुआ है कि सभी बॉलीवुड सितारे भी अपने अपने घरों में बंद हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, शहर के सभी जिम बंद कर दिये गए हैं। लिहाजा, बॉलीवुड सेलेब्स घर पर वर्कआउट कर स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे हैं। कैटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर खान, सभी सितारे अपने वर्कआउट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और फैंस को भी स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
करीना कपूर ने अपने वर्कआउट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ भरी कमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें, करीना कपूर ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। और वो हर दिन नई नई तस्वीरों के साथ फैंस को सरप्राइज दे रही हैं। अपने बचपन की तस्वीरों से लेकर जिम लुक करीना फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस को अब तक 2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं.. जबकि करीना 39 लोगों से जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications