WOW- करीना कपूर खान के साथ सोनम कपूर की खूबसूरत तस्वीर- धड़ल्ले से हो रही है वायरल
इस समय अभिनेत्री सोनम कपूर अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में चल रही हैं और उनको कई सितारे लगातार जन्मदिन की बधाईयां सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। लेकिन करीना कपूर खान ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सोनम कपूर को विश किया है वो काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि करीना कपूर खान और सोनम कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो ये सोनम कपूर की शादी की तस्वीर लग रही है जिसको बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। करीना कपूर खान ने इसको साझा करते हुए लिखा है.. 'Veere for life, जन्मदिन की शुभकामनाएं बहादुर लड़की।' इस तस्वीर की बात करें तो ये सोनम कपूर के शादी समारोह की है जहां करीना अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंची थी।
Birthday- विक्रम भट्ट से अफेयर और परिवार से बगावत? जन्मदिन पर जानिए अमीषा पटेल के अनसुने किस्से


Click it and Unblock the Notifications