..................... करीना कपूर का रविवार- पैजामा पहने बर्गर और फेवरिट शो का मजा ले रही हैं | Kareena Kapoor Khan shared a video watching FRIENDS, eating burger in pyjama - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान का रविवार- अपने फेवरिट शो और बर्गर मज़ा ले रही हैं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

By Filmibeat Desk

करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। इस रविवार करीना ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जहां वो बर्गर खाते हुए अपने फेवरिट शो का मजा ले रही हैं। करीना आरामदायक नाइट सूट में नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

करीना कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'Now that's a Sunday binge on acid! आईपैड पर फ्रेंड्स शो, दुनिया का सबसे बेहतरीन बर्गर मेरे हाथों में जिसके लिए दुनिया की बेस्ट प्रोड्यूसर को धन्यवाद.. थैंक्यू यू रिया कपूर, मेरे पेट को हमेशा सपोर्ट करने के लिए.. लव यू..'

Kareena Kapoor Khan

करीना पहले भी कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उन्हें हॉलीवुड का मशहूर टीवी शो फ्रेंड्स बहुत पसंद है और वे अब भी अपने फेवरेट शो के कुछ एपिसोड्स देख लेती हैं। अपने फेवरिट स्टार को इस तरह संडे एन्जॉय करते देख फैंस भी काफी प्रभावित हैं।

इंस्टाग्राम पर करीना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके लगभग 3.7 मिलियन फॉलोअर्स है। करीना भी अपने डेली लाइफ की कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, कभी तैमूर की, कभी सैफ की, कभी वर्कआउट करते हुए तो कभी अपने फेवरिट खाने की।

फिल्मों की बात करें तो करीना लॉकडाउन के बाद आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X