फैमिली संग वेकेशन मनाने गई Kareena Kapoor Khan ने शेयर की बच्चों और पति संग खूबसूरत तस्वीर

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मनाने अफ्रीका गई हैं, जहां से उन्होंने बेहद प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें सैफअली खान के साथ साथ करीना के दोनों बच्चे भी साथ नजर आ रहे हैं।
जाहिर है कि, करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह एक प्यारी पत्नी और दो बेटों की प्यारी मां हैं, जो अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका कभी नहीं छोड़तीं। जब भी करीना और सैफ को काम से वक्त मिलता है दोनों अक्सर ही बाहर धूमने निकल जाते हैं।
हाल ही में करीना अपने पति सैफ व बेटों संग हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, वहीं परिवार संग अफ्रीका में छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान देखा गया था कि, तैमूर काफी खुश थे क्योंकि उन्होंने अपने अब्बू सैफ का हाथ पकड़ रखा था, जबकि जेह को उनकी एक नैनी ने गोद में उठा रखा था।
अब करीना ने अपने वेकेशन से पहली तस्वीर साझा की है। अभिनेत्री और उनका परिवार इस समय अफ्रीका में छुट्टियां मना रहा है और सामने आई तस्वीर वहां उनकी मस्ती का सबूत दे रही है। यह यात्रा की पहली तस्वीर है और इसमें बेबो के जीवन के तीन लड़कों सैफ अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को दिखाया गया है।
तस्वीर में सैफ एक हल्के नीले रंग की टी-शर्ट में डैपर लग रहे हैं, जिसे उन्होंने सेम कलर की डेनिम के साथ पेयर किया है। उन्होंने बेज कलर की कैप पहनी थी और व्हाइट शूज से अपने लुक को पूरा किया था। ऐसा लगता है कि वह अपनी पत्नी के लिए पोज दे रहे हैं, और बच्चे तैमूर और जेह दोनों कैमरे की तरफ पीठ करके जिराफ को देखते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर करीना ने खुद की जैह के साथ शेयर की है। तस्वीरें देख कर फैंस खान परिवार पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

