Shahid Kareena: शाहिद कपूर को देखते करीना कपूर ने भर लिया बाहों में, लोग बोले- करीना ज्यादा चिपक रही है..

Shahid Kapoor Kareena Kapoor IIFA 2025

Shahid Kapoor Kareena Kapoor IIFA 2025: राजस्थान के जयपुर में IIFA 2025 का आगाज हो चुका है। तमाम सितारें आईफा में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं। इसके शुरूआत में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। ये वीडियो है शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का।

आईफा 2025 में शाहिद करीना का रीयूनियन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्स कपल शाहिद कपूर और करीना कपूर का सामने आईफा में हुआ। यहां दोनों ने एक दूसरे को काफी गर्मजोशी के साथ गले लगाया और दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक बातें भी करते दिखाई दिए। नेटिजंस इस जोड़ी को फिर से साथ में देखकर सिल्वर स्क्रीन शेयर करने की डिमांड कर रहे हैं।

करीना कपूर ने शाहिद कपूर लगाया गले

इस दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर दोनों ही काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे थे। वीडियो सेकेंडों में वायरल हो गया है और नेटिजंस का कहना है कि शाहिद के लिए ये काफी ऑकवर्ड लग रहा है लेकिन करीना कपूर इस दौरान काफी एक्साइडेट दिखाई दे रही हैं।

ट्रोल हो रही है करीना कपूर खान

ब्रेक अप के बाद दोनों इससे पहले भी स्टेज शेयर करते और अवॉर्ड में एक दूसरे से टकराते दिखाई दिए हैं। लेकिन इससे पहले कभी ना तो दोनों एक दूसरे को ऐसे हग करते दिखा और ना ही इतनी बातें करते। ऐसे में नेटिजंस का मानना है कि इस दौरान ये कपल सैफ अली खान और मीरा राजपूत को भूला दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं एक ने तो कमेंट करते हुए लिखा, "अरे याद दिलाओ इनको दो दो प्यारे बच्चे भी हैं।"

करीना कपूर खान का लुक

करीना कपूर IIFA में न्यूज पेपर प्रिंटेड कॉर्सेट में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। ब्लैक बूट्स के साथ उन्होंने अपने लुक को इनहैन्स किया और खुले बालों में अपना लुक पूरा किया। वहीं ऑफ व्हाइट ब्लेजर पैंट में शाहिद कपूर भी काफी हैंडसम दिख रहे थे। एक्टर ने ब्राउन फॉर्मल शूज के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

शाहिद करीना का ब्रेक अप

बता दें कि करीना कपूर और शाहिद कपूर कभी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हुआ करते थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कई सालों की डेटिंग के बाद साल 2007 में उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जिनमें जब वी मेट सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा।

Read more about: shahid kapoor kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X