..................... Kareena Kapoor Khan sets her 2023 resolution goals, know what plans actress made for next year। करीना कपूर ने 2023 के लिए लिया कुछ ऐसा रिजॉल्यूशन, पढें पूरी खबर - Hindi Filmibeat

करीना कपूर ने 2023 के लिए लिया कुछ ऐसा रिजॉल्यूशन, पढें पूरी खबर

Kareena Kapoor

करीना कपूर खान पिछले दो दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं और यह साबित कर दिया है कि उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता है। हालांकि, करीना कपूर मानती हैं कि, पूरे कपूर परिवार में यह गुण मौजूद है। फिलहाल करीना कपूर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं।

लेकिन, उन्होंने हाल ही में Brut को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा- कपूर परिवार में सभी एक्टर हैं लेकिन, हर शख्स की यात्रा दूसरे से अलग रही है। जैसे करिश्मा कपूर के करियर की तुलना करीना कपूर से नहीं की जा सकती है या रणबीर कपूर की तुलना ऋषि कपूर से नहीं की जा सकती है।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि कपूर परिवार के किसी भी सदस्य की तुलना दूसरे से नहीं की जा सकती है और इस बात पर सभी गर्व करते हैं। करीना कपूर ने इस इंटरव्यू में अपने न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का भी जिक्र किया। करीना कपूर ने कहा कि उन्होंने नए साल के लिए रिजॉल्यूशन लिया है कि वो जिंदगी में संतुलन बनाना है।

करीना कपूर ने कहा

करीना कपूर ने कहा

करीना कपूर ने कहा कि अगर आपके दो बच्चे हैं और आप काम भी करना चाहती हैं तो यह एक पैर पर खड़े होने जैसा है। उन्होंने कहा कि, इसके साथ ही वो अपने पैरेंट्स के साथ भी वक्त बिताना चाहती है और खुश रहना चाहती है।

ऐसा रिजॉल्यूशन

ऐसा रिजॉल्यूशन

करीना कपूर ने कहा कि उनका नहीं यह हर किसी का रिजॉल्यूशन शांतिपूर्वक खुश रहना होना चाहिए। करीना कपूर इन दिनों स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

तीन सालों बाद पहुंची स्वीटजरलैंड

तीन सालों बाद पहुंची स्वीटजरलैंड

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि, वो तीन सालों के बाद स्वीटजरलैंड पहुंची हैं जो उनका फेवरिट हॉलीडे स्पॉट है। करीना कपूर, सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ हैं।

2023 में करेंगी ओटीटी पर डेब्यू

2023 में करेंगी ओटीटी पर डेब्यू

वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में करीना कपूर और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज हुई थी लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अब करीना कपूर साल 2023 में ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। करीना कपूर नेटफ्लिक्स पर 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगी। उनके फैंस को भी इस शो का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X