करीना कपूर खान का खुलासा, जेह अली खान की डेब्यू फिल्म होगी लाल सिंह चड्ढा!
सुपरस्टार आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी समय से चर्चा है। करीना कपूर खान के कारण फिल्म थोड़ी देर से शुरु हुई थी और अब उन्होने कुछ ऐसा कहा है जो कि वायरल हो रहा है। पता चला है कि करीना कपूर खान के बेटे जेह अली खान का डेब्यू होने वाला है। करीना कपूर खान ने कहा कि प्रैक्टिकली बात करें तो मेरे बेटे जेह की पहली फिल्म लाल सिंह चड्ढा होने वाली है।
उनका कहना है कि.. जब मैं आमिर खान के साथ रोमांटिक गाना शूट कर रही थी तब जेह पेट में था। इसका मतलब है कि उसका डेब्यू फिल्मों में हो चुका है। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

ऐसा कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान फिल्म में काफी शानदार दिखने वाली हैं। प्रेगनेंसी के दौरान फिल्म में काम करने को लेकर करीना कपूर खान ने कहा है कि.. 'मैं शूटिंग के दौरान अपने डॉक्टर के संपंर्क में थी।

डॉक्टर के संपर्क में
मैं लगातार काम करती हूं और आराम नहीं करती हूं तो मेरे बच्चे पर इसका असर तो नहीं पड़ेगा। डॉक्टर ने कहा कि अगर आप 8 घंटे की नींद ले रहीं हैं तो आप काम कर सकती हैं। उन्होने कहा था कि.. आप मास्क पहनें और लगातार हाथ धोती रहें। मैंने सब किया।'

बयान चर्चा में है
करीना कपूर खान ये बयान चर्चा में है और लोग जेह को लेकर काफी खुश हैँ। तैमूर के बाद जेह का आना करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं था। उन्होने काफी समय के बाद तस्वीर सामने निकाली थी।

शानदार किरदार
करीना कपूर खान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो काफी समय से ये चर्चा में हैं और आमिर खान एक शानदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके पहले इस तरह के किरदार में आमिर खान को कभी नहीं देखा गया है।

आधिकारिक रिलीज डेट क ऐलान
रिलीज के लिए फिल्म अब तैयार है, देखना है कि कब इसकी आधिकारिक रिलीज डेट क ऐलान आमिर खान के द्वारा किया जाता है। सुपरस्टार इसके अलावा भी कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में हैं और आने वाले समय में कई बड़े धमाके होना तय है।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
फिलहाल लाल सिंह चड्ढा के अलावा उनके दिमाग में और कुछ नहीं है। आखिरी बार वो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे लेकिन फिल्म चली नहीं थी। यही कारण है कि फिल्म को लेकर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications