करीना कपूर खान ने शेयर की सैफ की तस्वीर- फैंस को दिखा 'तिरंगा'- कहा, गमले में झंडा क्यों रखा है!
करीना कपूर खान अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं, कभी अपनी, कभी तैमुर की तो कभी सैफ अली खान की। हाल ही में उन्होंने सैफ की इस तस्वीर शेयर की है, जहां वो दीवार पर पेंट करते दिख रहे हैं। जहां कुछ फैंस ने फोटो की तारीफ की और सैफ- करीना को 'कूल कपल' का टैग दिया। वहीं, कुछ फैंस ने सैफ के पास रखे गमले में लगा हुआ तिरंगा स्पॉट कर लिया।
तिरंगा देखकर कुछ लोगों ने कहा, 'कृपया हमारे राष्ट्रीय ध्वज को इज्जत से रखो! वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'राष्ट्रीय ध्वज गमले में क्या कर रहा है!' बहरहाल, कुछ फैंस ने बेबो का साथ देते हुए कहा कि- इन्होंने झंडे को संभाल कर रखा तो है, वर्ना कुछ लोग गणतंत्र दिवस खत्म होते ही रास्ते पर फेंक देते हैं।

बता दें, करीना कपूर ने कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। और वो हर दिन नई नई तस्वीरों के साथ फैंस को सरप्राइज दे रही हैं। अपने बचपन की तस्वीरों से लेकर करीना कभी तैमुर तो कभी सैफ अली खान की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। एक्ट्रेस को अब तक 2.5 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं.. जबकि करीना 39 लोगों से जुड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications