Pic Of The Day: कुर्ता - जैकेट में इनाया दीदी से राखी बंधवाते करीना - सैफ - तैमूर के छोटे नवाब जेह अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब जेह अली खान ने हाल ही में मालदीव्स में अपना पहला फैमिली हॉलीडे मनाया है और अब वापस आकर उन्होंने अपना पहला रक्षाबंधन भी मना लिया है। करीना और सैफ के बेटे जेह ने सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू से अपनी कलाई पर अपनी पहली राखी बंधवाई।
फैन्स कब से इस राखी की तस्वीर का इंतज़ार कर रहे थे और आखिरकार सोहा अली खान ने फैन्स की मुराद पूरी कर दी है। इस तस्वीर में जेह कुर्ता पाजामा में नज़र आ रहे हैं और इनाया दीदी उन्हें प्यार करती नज़र आ रही हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में जेह के जन्म के छह महीने पूरे होने पर उनकी मम्मी करीना कपूर खान और बुआ सबा अली खान ने जश्न मनाया था। इस मौके पर करीना कपूर खान ने जेह के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। और अब जेह की राखी तसवीर के साथ खान - पटौदी परिवार का रक्षाबंधन का ये त्योहार पूरा हो चुका है।

देर से मनाई राखी
करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस साल, सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने, मालदीव्स गए थे। यही कारण था कि तैमूर और जेह ने राखी के एक दिन बाद सोहा अली खान और इनाया के साथ राखी का त्योहार मनाया। तैमूर और इनाया की तस्वीर देखते ही फैन्स जेह की पहली राखी की तस्वीर का इंतज़ार कर रहे थे।

तैमूर की पहली राखी
तैमूर और इनाया की पहली राखी पर उनकी सोहा दीदी और इब्राहिम भईया भी उनके साथ थे। लेकिन जेह की पहली राखी के समय जहां सोहा अली खान अपनी आने वाली सीरीज़ में व्यस्त हैं वहीं इब्राहिम अली खान, करण जौहर की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्हें असिस्ट करने में व्यस्त हैं।

छह महीने के जेह
जेह अली खान के छह महीने पूरे होने के बाद करीना कपूर खान ने उनके साथ ये तस्वीर शेयर की। करीना को इस तस्वीर के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। ये जेह का पहला फैमिली हॉलीडे है।

पांचो भाई बहन की तस्वीर
सारा अली खान ने ईद के मौके पर अपने सारे भाई बहनों के साथ ये तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में तैमूर और जेह सारा दीदी और इब्राहिम भईया के साथ नज़र आ रहे हैं। सैफ अली खान की पांचों बच्चों के साथ ये पहली तस्वीर थी। और जेह का चेहरा ना दिखने के बावजूद ये तस्वीर काफी वायरल हुई।

प्यारे से बड़े भईया तैमूर
करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर अली खान अपने छोेटे भाई का बहुत ही ज़्यादा ख्याल रख रहे हैं। हालांकि उन्हें डर था कि तैमूर पर से जब सारा अटेंशन हटकर जेह के साथ बंट जाएगा तो हर बच्चे की तरह तैमूर को भी थोड़ी ईर्ष्या होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा तैमूर अपने दोस्तों को जेह से मिलवाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।

नाम पर बवाल
हाल ही में करीना कपूर खान के छोटे बेटे का नाम जहांगीर सुनने के बाद इंटरनेट पर वैसा ही बवाल मचा जैसा कि तैमूर अली खान का नाम सुनने के बाद मचा था। हालांकि, करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस बवाल के लिए तैयार थे। लोगों ने जहांगीर नाम को काफी ट्रोल किया।


Click it and Unblock the Notifications











