ATTENTION..करीना, मलाइका, करिश्मा और सैफ..प्राइवेट प्लेन में आखिर कहां जा रहे है ?
आए दिनों बॉलीवुड में आपको कोई ना कोई एक्टर या एक्ट्रेस किसी ना किसी ट्रिप पर जाता हुआ दिखाई देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल बॉलीवुड की सबसे बड़ी गर्ल गैंग कही जाने वाली करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा ने एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने के लिए एक ट्रिप प्लान की है।
ये सारी बॉलीवुड की हसीनाएं एक प्राईवेट जेट में सवार दिखाई दे रही है। इसकी पिक्चर मलाइका अरोड़ा ने शेयर की है। आपको बता दें कि ये सब गोवा जा रहे है और जेट में बैठते ही इनकी पार्टी शुरु हो गई है।

इसके साथ आपको बता दें कि साथ नें रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना खान भी मौजूद है। इसमें करीना कपूर काफी कूल अंदाज में नजर आ रही है। सैफ अली खान ने भी काले रंग की जैकेट पहनी हुई है जिसमें वो काफी अलग और स्मार्ट लग रहे है।
अब ये भी सोच रहे होगे कि आखिर ये लोग अचानक गोवा क्यों जा रहे है तो आपको बता दें कि ये सभी गोवा अमृता अरोड़ा का बर्थडे सेलेब्रेट करने जा रहे है। अमृता अरोड़ा अपनी जिंदगी के कल 34 साल पूरे कर लेगी।
31 जनवरी को अमृता हर साल अपना जन्मदिन मनाती है। जैसा की आपको दिख रहा कि अमृती इस फोटो में मिसिंग है इसका मतलब ये है कि वो पहले से ही गोवा पहुंच चुकी है। बता दें कि अमृता पहले ही अपने हसबैंक शकील के साथ गोवा के लिए निकल गई थी।
ये कोई पहली बार नही है कि अमृता, करीना और करिश्मा एक साथ नजर आ रहे है। ये लोग अक्सर एक दूसरे के साथ जिम में भी नजर आते है। एक दूसरे को ये चियर करते हुए भी नजर आते है। इन फोटोज से आपको इन सभी की करीबी का अंदाजा हो गया होगा।
कुछ समय पहले ये लोग तैमूर के बर्थडे पार्टी में भी धमाल करते हुए स्पॉट किए गए थे। फोटो में सबसे अलग करिश्मा कपूर के बारे में बात करें तो वो भी काफी खूबसूरत लग रही है। करिश्मा कपूर इस समय लाइमलाइट में बहुत कम आती है।
हालांकि बीच में अपने हसबैंड से तलाक लेने की बात पर वो काफी चर्चा में रही थी। करिश्मा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन आदाकाराओं में से एक है और उन्होने अपनी छोटी बहन करीना से भी ज्यादा अभिनय की दुनिया में नाम कमाया है। फिलहाल इस समय गोवा मे अमृता का जन्मदिन मना रही है।


Click it and Unblock the Notifications