पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को संभालने आनन फानन में पहुंची करीना कपूर, सैफ भी आए नजर

Kareena Kapoor Khan Consoles Malaika Arora After Father Suicide

Kareena Kapoor Khan Consoles Malaika Arora After Father Suicide: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को हैरान कर दिया है। मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनते ही तमाम सेलेब्स उनके घर ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं। अर्जुन कपूर, अरबाज खान, सलीम खान, सलमा खान के बाद अब इस लिस्ट में करीना कपूर और सैफ अली खान का नाम भी जुड़ गया है।

करीना कपूर खान को जैसे ही मलाइका अरोड़ा के घर हुई ट्रैजडी के बारे में पता चला तो वो आनन फानन में पति सैफ अली खान के साथ मलाइका से मिलने के लिए और उनके पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान सैफ करीना के वीडियो सामने आए हैं।

मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने आज सुबह 9 बजे के करीब खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूट कर अपनी जान दी है। हालांकि यह घटना कैसे घटी और इसके पीछे का कारण क्या है इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है, पुलिस की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है जिसमें कई बड़े खुलासे होने वाले हैं।

बता दें कि मलाइका के बाद बहन अमृता अरोड़ा भी घर पहुंची। अमृता आंसुओं से भरी अपनी आंखें कैमरे से छिपाती नजर आईं। मलाइका और उनके पूरे परिवार को हौसला देने के लिए सलमान खान का पूरा परिवार मलाइका के घर पहुंच गया है। अरबाज खान सुबह से ही मलाइका के घर पर हैं वहीं पिता सलीम खान, मां सुशीला चरक, निर्वान खान, अरहान खान, सोहेल खान समेत कई परिवार के लोगों को वहां देखा गया। वहीं हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव, सोफी चौधरी समेत कई सितारे मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X