..................... Kareena Kapoor Khan Saif Ali Khan christmas celebration video saif plays guitar jeh dance full of heart - Hindi Filmibeat

सैफ करीना ने घर में किया क्रिसमस सेलिब्रेशन, नन्हे जेह ने पापा के साथ कूद-कूदकर किया खूब डांस

saif kareena christmas celebration

Saif Kareena Christmas Celebration: दुनिया भर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में पटौदी बेगम करीना कपूर खान ने भी अपने घर पर हुए क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। करीना कपूर का ये वीडियो मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही बेबो के इस सेलिब्रेशन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने घर पर परिवार और दोस्तों के साथ फैमिली टाइम स्पेंड किया।

सैफ ने बजाया गिटार
इस दौरान सैफ अली खान ने हाथ में गिटार थामा और महफिल ही सजा दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान का रॉय अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में सैफ रौबदार अंदाज में बैठे हैं और बेहद शानदार गिटार प्ले करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान डांस करते हुए जेह पापा के पास आते हैं तो कूदते हुए डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

जेह ने किया डांस
इतना ही नहीं फ्रेम में एक कुत्ता भी जेह के साथ खेलता दिखाई दे रहा है। नवाब और नन्हे नवाब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसके साथ ही नेटिजंस करीना कपूर खान के इस पोस्ट को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने सभी को विश भी किया है।

करीना ने दिया ये कैप्शन
करीना कपूर खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'क्रिसमस सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका... मेरे लव के साथ गिटार बजाते हुए... और आसपास सभी बच्चे और दोस्त... आप सभी के लिए प्यार, रोशनी और संगीत... मैरी क्रिसमस सभी को' इस पोस्ट में करीना ने काफी सारे हर्ट इमोजी भी बनाए हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो
फैंस को करीना का ये फैमिली टाइम काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही बेबो का ये पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X