..................... Kareena Kapoor Khan said that they 'Grew up eating goat trotters', video viral - Hindi Filmibeat

'बकरे का पाया खाकर बड़े हुए हैं..' करीना कपूर खान ने खोल दी इन सितारों की पोल, वीडियो वायरल

Kareena Kapoor Khan Mutton Paya Video: करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वो शुरु से ही नॉनवेज खाती रही हैं और बकरी के पाया को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कपूर खानदान एक पंजाबी खानदान हैं जहां पर सभी लोग मांस खाते हैं।

Kareena Kapoor Khan

संयोग की बात ये है कि करीना कपूर की शादी भी पटौदी परिवार में हुई है जो मुस्लिम हैं और सभी मांस खाते हैं। सैफ अली खान से शादी के बाद वो करीना कपूर खान के नाम से जानी जाती हैं। करीना कपूर खान का कहना है कि बचपन से ही उनको बकरी का पाया खिलाया जाता था।

Also Read
सलमान खान के जूतों पर इस शख्स ने कर दी थी पेशाब? बॉलीवुड की वो लड़ाई जिसमें झुक गए थे भाईजान!
सलमान खान के जूतों पर इस शख्स ने कर दी थी पेशाब? बॉलीवुड की वो लड़ाई जिसमें झुक गए थे भाईजान!

ना सिर्फ बल्कि करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि शायद काफी पुराना है। इस वीडियो में उन्होंने जो राज खोले हैं वो काफी चौकाने वाले हैं।

करीना कपूर ने कही ये बात

अभिनेत्री किसी पॉडकास्ट पर थीं और उन्होंने खुलकर कहा, ''पाया बोलते हैं और उसको और मेरे परिवार वो बहुत मशहूर खाना है। क्योंकि मेरी दादी को वो काफी पसंद था। बचपन से ही हम लोगों को खिलाया जाता था, पाया का जो सूप होता है, बकरी की हड्डियां हैं उसका सूप बनाया जाता है और कपूर खानदान में सभी, यहां तक की मैं, करिश्मा, रणबीर और रिद्दिमा सभी लोग पाया खाकर ही बड़े हुए हैं।'' करीना कपूर के इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यजूर ने लिखा, ''पाया नहीं खोरो बोलदे अमृतसर में।'' एक ने लिखा, ''पाया एक पाकिस्तानी डिश है, लेकिन यह बहुत स्वादिष्ट होती है।'' एक ने लिखा, ''पाया पंजाबी नहीं पाकिस्तानी शब्द है, वैसे पूरा पाकिस्तान भी पंजाब ही है।'' एक ने लिखा, ''गाय के पाया का जिक्र ना कर देना।'' एक ने लिखा, ''सिंधी में पाया बोलते हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए करीना कपूर खान का ये वीडियो..

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X