सुपरस्टार KHAN.. कमबैक फिल्म.. अब 1 जून को होगा सुपर धमाका!
अरे नहीं.. हम किसी खान एक्टर की बात नहीं कर रहे.. बल्कि बार हो रही है सुपरस्टार करीना कपूर खान की। जो काफी समय के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखने वाली हैं। ताजा खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट बदलकर 18 मई से अब 1 जून कर दी गई है।
इस बात की जानकारी फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ट्विटर पर दी है। एकता कपूर ने ट्विटर पर लिखा है, 1 जून एक बड़ा दिन है। वीरे दी वेडिंग फिल्म रिलीज होगी मेरे लक्ष्य के बर्थडे पर। अब शादी और बर्थडे पर आप सभी को निमन्त्रण है।

कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी मजेदार होने वाली है। आखिर चार लड़कों की कहानी तो हमने कई बार देखी है.. लेकिन चार लड़कियों के दोस्ती की कहानी देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications