बेटे जेह अली खान ने काटा बेबो के बर्थ डे का केक, देखिए करीना कपूर खान के जन्मदिन की Inside Pics
करीना कपूर खान, 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके छोटे बेटे जेह अली खान उनके साथ उनका बर्थ डे केक कटवाते दिखे। करीना की बहन, करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जहां छोटे से जेह, करीना कपूर खान के जन्मदिन के केक को बड़े ध्यान से देख रहे हैं।
साथ ही जेह, करीना कपूर खान के साथ केक पर लगी मोमबत्ती फूंकते भी दिखाई दिए। करिश्मा कपूर ने करीना को जन्मदिन की बधाई देते हुए दोनों के बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।

वहीं दूसरी तरफ, सैफ अली खान की बहनें, सोहा अली खान और सबा अली खान भी करीना कपूर खान के जन्मदिन पर काफी उत्साहित दिखीं। सबा ने जहां करीना और सैफ की शादी की तस्वीर के साथ उन्हें विश किया वहीं सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम उनकी बर्थ डे पार्टी से एक वीडियो शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications











