पद्मावती कंट्रोवर्सी पर करीना कपूर का रिएक्शन..दंग रह जाएंगे आप
Recommended Video

पद्मावती की कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म लगातार किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में हैं।फैन्स भी फिल्म्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है तो वहीं पद्मावती के सर्मथन में पूरा बॉलीवुड खड़ा हुआ है और फिल्म को विवाद में घसीटे जाने का विरोध कर रहा है।
हाल में ही करीना कपूर एक अवार्ड शो में पहुंची थी। वैसे तो करीना कपूर काफी मीडिया फ्रेंडली हैं लेकिन इस अवार्ड शो में करीना कपूर कुछ अलग ही मूड में थी। वो ना तो मीडिया वालों से मिलने के मूड में थी और ना ही कोई जवाब देने के। जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि "12 बज गए हैं।"

करीना कपूर से मीडिया वालों ने जब पद्मावती कंट्रोवर्सी पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और सीधे वहां से निकल गईं। मीडिया भी करीना कपूर के इस बर्ताव से शॉक्ड रह गई। इसके पहले काजोल भी पद्मावती पर कोई बयान देने से मना कर चुकी हैं।
हाल में ही शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा था कि देश के बड़े स्टार्स को आगे आकर खड़ा होना चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी से भी इस कंट्रोवर्सी में हस्तक्षेप करने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications