करीना कपूर खान ने मां से कराई सिर की मालिश, तनाव मुक्त नजर आ रहीं हैं एक्ट्रेस
फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अदाकारा करीना कपूर खान इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। काफी समय से उनको लेकर खबरें आ रही हैं कि वो प्रेगनेंट हैं और इसको लेकर घर में आराम फरमा रहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि करीना कपूर खान ने कुछ नया किया। इस समय एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि खुद करीना कपूर खान ने साझा की है।
दरअसल इस तस्वीर में करीना कपूर खान अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं और उनसे सिर की मालिश करवा रहीं हैं। करीना कपूर खान की मां पूर्व अदाकारा बबीता हैं और इस तस्वीर में दोनों लोग काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा है कि.. 'मां के हाथ की मालिश।' करीना कपूर खान इस दौरान काफी खुश और चिंता मुक्त नजर आ रही हैं।
अनन्या पांडे के जन्मदिन पर दीपिका, आलिया और करीना समेत इन सितारों ने दी मुबारकबाद


Click it and Unblock the Notifications