First Look- हंसल मेहता की फिल्म से Kareena Kapoor Khan का फर्स्ट लुक Viral, शूटिंग शुरु!

करीना कपूर खान एक बार फिर से ट्रैक पर हैं और फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस वक्त वो हंसल मेहता की एक फिल्म को लेकर चर्चा में है जिससे उनका फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है। दरअसल इस लुक को खुद करीना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था और इसमें वो काफी अच्छी लग रहीं हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने लिखा, "पहला दिन फिल्म नंबर 67 या 68? चलो दोस्तों इसे करते हैं।"
जी हां, करीना कपूर खान इस तस्वीर के साथ ये ऐलान कर दिया है कि वो फिल्म करने जा रही हैं और शूटिंग का उनका पहला दिन है। हालांकि उन्होने कितनी फिल्में की हैं 67 या 68? इसमें दुविधा हैं।
अगर इस लुक की बात करें तो उन्होने काले रंग की पोशाक पहनी हुई है, ये एक काले रंग का लंबा कोट है और उनके पास सूटकेस भी देखा जा सकता है। करीना कपूर खान हर ड्रेस में शानदार लगतीं हैं।
जैसे ही उन्होने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया लोग लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लव द न्यू लुकक्क, एक अन्य फैन ने लिखा, "यू आर सो स्टनिंग।" करीना ने आज लंदन में अपनी अगली फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू किया।
अब इस फिल्म का अंजाम क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आखिरी बार उनको फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था और उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत की थी। आमिर खान ने भी उनकी तारीफ की थी और कहा था वो काफी मेहनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











