करीना कपूर खान का एक्शन मोड, सीक्रेट प्रोजेक्ट का ऐलान करते ही बोले लोग- 'Ra-One 2'

मां बनने के बाद अगर लाल सिंह चड्ढा को छोड़ दिया जाए तो करीना कपूर खान किसी भी तरह के धमाकेदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनी है और ना ही उनको लेकर चर्चा हुई है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने जो कि खबरों का हिस्सा है क्योंकि करीना कपूर खान अगले प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई है। जी हां, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में वो एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।
बता दें कि करीना कपूर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, ''यह इतना बड़ा रहस्य नहीं है... आपको बस अच्छे से पूछना है... 27.01.2023 को लैंडिंग - देखते रहिए। कोई अंदाज़ा???''
बता दें कि करीना कपूर खान इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह का अंदाजा लगा रहे हैं और उनका कहना है कि ''क्या वो रा-वन 2 के साथ आने वाली हैं?'' इसके अलावा फैन का कहना है कि क्या वो ''एक्शन फिल्म के साथ धमाका करेंगीं?'' हालांकि कुछ फैंस मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं, ''टूथपेस्ट में नमक वाला एड।''
जबकि एक ने कहा है कि ''शैंपू का विज्ञापन होगा।'' हालांकि उनका कौन सा प्रोजेक्ट सामने आने वाला है इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। वर्कफ्रंट पर करीना कपूर का नाम काफी समय से हंसल मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चा में है। जी हां, एक्ट्रेस अब कुछ दिलचस्प करने के लिए तैयार है।
करीना कपूर खान उन सितारों में से एक हैं जिन्होने सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और आज भी लगातार काम कर रहीं हैं। हालांकि करीना कपूर खान ने किसी भी यूजर के कमेंट्स पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। अक्सर वो जेह और तैमूर के साथ स्पॉट होती रहती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











