करीना कपूर खान का 40वां जन्मदिन - यूं मना रात में जश्न, बेहद शानदार केक, देखिए तस्वीरें
करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और उन्होंने रात में ही अपने जन्मदिन का स्वागत परिवार के साथ जश्न के साथ किया है। अब ये जश्न आज रात तक तो चलेगा ही लेकिन करीना की पार्टी में सब कुछ उनके 40वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए किया गया था। गुब्बारों से लेकर केक तक सब कुछ उनके 40वें बसंत को मना रहे थे।
करीना ने रात का केक अपने परिवार के साथ काटा। शाम में ही उनकी मां बबीता और पिता रणधीर कपूर, करीना के घर पहुंच चुके थे। वहीं मीडिया का जमावड़ा देखते हुए करीना ने उन्हें भी निराश नहीं किया।

इससे पहले, करीना ने अपने जन्मदिन से पहले एक पोस्ट डाला था जहां उन्होंने अपनी ज़िंदगी में हर चीज़ और हर फैसले के लिए भगवान को धन्यवाद कहा। अब देखना है कि उनका दिन, किस तरह सेलिब्रेशन में बीतता है।
वैसे उनकी गैंग उनके साथ होगी, ऐसा मुश्किल है। उनकी खास दोस्त मलाईका अरोड़ा हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव थीं और आखिरकार ठीक हो पाई हैं। ऐसे में बेबो अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती हैं या नहीं, ये तो देखना होगा। फिलहाल देखिए उनके जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications